Friday, April 9, 2010

तूलिका

-सुकेश साहनी

अनुवाद-डॉ आत्म देव मिश्र

ॠतु: हेमन्त: ।सायंकालस्य वेला ।शैत्यं संवर्धनयन् शीत: वायु: प्रवहति स्म ।सर्वे जना: तूलिकया आवृता: आसन् ।पक्षिण: अपि स्वकीयेषु निर्मितेषु नीडेषु सुखेन वसन्ति स्म। अस्मिन् शीते सहसा पार्श्वर्तिन: भार्या शीला आगत्य प्रार्थितवती-भगिनि !अद्य मम गृहे चत्वार: अतिथय: आगता: कृपया मह्यं स्वकीया तूलिकां देहि ।अहं असत्यं अवदम् मम पत्यु: मित्रमपि आगन्ता अस्ति ।अत: दातुम अस्मि असमर्था । सा गता। अहं प्रत्यागत्य स्व पत्यु: पुरतो अकथयम्-नित्यमेव तूलिकां याचमाना इयं लज्जां नानुभवति ।इदं श्रुत्वा मम पति अवदत्-शोभनम् , मिथ्या भाषणमेव निदानम् ।

क्षणं तूष्णीक: मम पति उक्तवान्-प्रिये!अद्य तु अति शीत: अस्ति । तूलिका अपि हिममिव प्रतीयते ।भवतु ,हसन्तीम् आनयामि इत्युक्त्वा अहं आनीतवती । आवां हसन्त्या: समीपे अतिष्ठाव ।मम पति: अभाषत्-शीतेऽस्मिन् पार्श्ववर्तिनी शीला कथं शैत्यं सहते ?तूलिका तु अस्त्येव ।एकस्य दिनस्य प्रयोगेण क्षीणा तु नैव भविष्यति ।दत्वा शीघ्रमेव आगच्छामि इत्युक्त्वा अहं तस्या गृहम् गता । यदा प्रत्यागता मम पतिसुखेन सुप्त: आसीत् ।अहमपि तत्क्षणमेव प्रसुप्ता ।



ऊँचाई


सुकेश साहनी

उदघाट्न समारोह में बहुत से रंगबिंरगे, खुबसूरत, गोलमटोल गुब्बारों के बीच एक काला, बदसूरत गुब्बारा भी था, जिसकी सभी हँसी उड़ा रहे थे।
‘‘देखो, कितना बदसूरत है,’’ गोरे चिट्टे गुब्ब्बारे ने मुँह बनाते हुए कहा, ‘‘देखते ही उल्टी आती है।’’
‘‘अबे, मरियल!’’ सेब जैसा लाल गुब्बारा बोला, ‘‘तू तो दो कदम में ही टें बाल जाएगा, फूट यहाँ से!’’
‘‘भाइयों! ज़रा इसकी शक्ल तो देखो,’’ हरेभरे गुब्बारे ने हँसते हुए कहा, ‘‘पैदाइशी भुक्खड़ लगता है।’’
सब हँसने लगे, पर बदसूरत गुब्बारा कुछ नहीं बोला। उसे पता था ऊँचा उठना उसकी रंगत पर नहीं बल्कि उसके भीतर क्या है, इस पर निर्भर है।
जब गुब्बारे छोड़े गए तो काला, बदसूरत गुब्बारा सबसे आगे था।

-00-

Sunday, February 14, 2010

दीमक

सुकेश साहनी

“किसन !—” बड़े साहब ने चपरासी को घूरते हुए पूछा, “तुम मेरे कक्ष से क्या चुराकर ले जा रहे थे?”
“ कुछ नहीं साहब।”
“झूठ मत बको!—” बड़े साहब चिल्लाए, “चौकीदार ने मुझे रिपोर्ट किया है, तुम डिब्बे में कुछ छिपाकर ले जा रहे थे—क्या था उसमें? सच-सच बता दो नहीं तो मैं पुलिस में तुम्हारे खिलाफ—”
“नहीं—नहीं साहब! आप मुझे गलत समझ रहे हैं—” किसन गिड़गिड़ाया, “मैं आपको सब कुछ सच-सच बताता हूँ—मेरे घर के पास सड़क विभाग के बड़े बाबू रहते हैं, उनको दीमक की जरूरत थी, आपके कक्ष में बहुत बड़े हिस्से में दीमक लगी हुई है । बस—उसी से थोड़ी-सी दीमक मैं बड़े बाबू के लिए ले गया था। इकलौते बेटे की कसम !—मैं सच कह रहा हूँ ।”
“बड़े बाबू को दीमक की क्या जरूरत पड़ गई !” बड़े साहब हैरान थे।
“मैंने पूछा नहीं,” अगर आप कहें तो मैं पूछ आता हूँ ।”
“नहीं—नहीं,” मैंने वैसे ही पूछा, “—अब तुम जाओ।” बड़े साहब दीवार में लगी दीमक की टेढ़ी-मेढ़ी लंबी लाइन की ओर देखते हुए गहरी सोच में पड़ गए।
“मिस्टर रमन!” बड़े साहब मीठी नज़रों से दीवार में लगी दीमक की ओर देख रहे थे, “आप अपने कक्ष का भी निरीक्षण कीजिए, वहां भी दीमक ज़रूर लगी होगी, यदि न लगी हो तो आप मुझे बताइए, मैं यहाँ से आपके केबिन में ट्रांसफर करा दूँगा। आप अपने खास आदमियों को इसकी देख-रेख में लगा दीजिए, इसे पलने-बढ़ने दीजिए । आवश्यकता से अधिक हो जाए तो काँच की बोतलों में इकट्ठा कीजिए, जब कभी हम ट्रांसफर होकर दूसरे दफ्तरों में जाएँगे, वहाँ भी इसकी ज़ररूरत पड़ेगी।”
“ठीक है, सर! ऐसा ही होगा—” छोटे साहब बोले। “देखिए—” बड़े साहब का स्वर धीमा हो गया-“हमारे पीरियड के जितने भी नंबर दो के वर्क-आर्डर हैं, उनसे सम्बंधित सारे कागज़ात रिकार्ड रूम में रखवाकर वहाँ दीमक का छिड़काव करवा दीजिए—न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी।”

Saturday, May 23, 2009

ਠੰਡੀ ਰਜਾਈ



ਸੁਕੇਸ਼ ਸਾਹਨੀ

“ ਕੌਣ ਸੀ ?” ਉਹਨੇ ਅੰਗੀਠੀ ਵੱਲ ਹੱਥ ਫੈਲਾ ਕੇ ਸੇਕਦੇ ਹੋਏ ਪੁੱਛਿਆ ।
“ ਉਹੀ, ਸਾਹਮਣੇ ਵਾਲਿਆਂ ਦਿਓਂ,” ਪਤਨੀ ਨੇ ਕੁੜ੍ਹ ਕੇ ਸੁਸ਼ੀਲਾ ਦੀ ਨਕਲ ਉਤਾਰੀ, “ ਭੈਣ, ਰਜਾਈ ਦੇ ਦੇ, ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦੋਸਤ ਆਏ ਨੇ ।” ਫੇਰ ਉਹ ਰਜਾਈ ਉੱਪਰ ਲੈਂਦੀ ਹੋਈ ਬੁੜਬੁੜਾਈ, “ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਿੱਤ ਰਜਾਈ ਵਰਗੀ ਚੀਜ਼ ਮੰਗਦਿਆਂ ਸ਼ਰਮ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੀ । ਮੈਂ ਤਾਂ ਸਾਫ ਮਨ੍ਹਾ ਕਰਤਾ । ਕਹਿਤਾ, “ ਅੱਜ ਸਾਡੇ ਵੀ ਕੋਈ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ।”
“ ਠੀਕ ਕੀਤਾ।” ਉਹ ਵੀ ਰਜਾਈ ਵਿਚ ਦੁਬਕਦਾ ਹੋਇਆ ਬੋਲਿਆ, “ ਇਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਇਹੀ ਇਲਾਜ ਐ ।”
“ ਬਹੁਤ ਠੰਡ ਐ !” ਉਹ ਬੁੜਬੁੜਾਇਆ ।
“ ਮੇਰੇ ਆਪਣੇ ਹੱਥ-ਪੈਰ ਸੁੰਨ ਹੋਈ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ।” ਪਤਨੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੰਜੇ ਨੂੰ ਮਘਦੀ ਅੰਗੀਠੀ ਦੇ ਹੋਰ ਨੇੜੇ ਘੜੀਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ।
“ ਰਜਾਈ ਤਾਂ ਜਿਵੇਂ ਬਿਲਕੁਲ ਬਰਫ਼ ਵਰਗੀ ਹੋ ਰਹੀ ਐ, ਨੀਂਦ ਆਵੇ ਵੀ ਤਾਂ ਕਿਵੇਂ ।” ਉਹ ਪਾਸਾ ਪਰਤਦਾ ਹੋਇਆ ਬੋਲਿਆ ।
“ ਨੀਂਦ ਦਾ ਤਾਂ ਕਿਤੇ ਪਤਾ ਈ ਨਹੀਂ ।” ਪਤਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ, “ ਇਸ ਠੰਡ ’ਚ ਤਾਂ ਰਜਾਈ ਵੀ ਬੇਅਸਰ ਜਿਹੀ ਹੋ ਗਈ ਐ ।”
ਜਦੋਂ ਕਾਫੀ ਦੇਰ ਤਕ ਨੀਂਦ ਨਹੀਂ ਆਈ ਤਾਂ ਉਹ ਦੋਨੋਂ ਉੱਠ ਕੇ ਬੈਠ ਗਏ ਤੇ ਅੰਗੀਠੀ ਉੱਤੇ ਹੱਥ ਸੇਕਣ ਲੱਗੇ ।
“ ਇਕ ਗੱਲ ਕਹਾਂ, ਬੁਰਾ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੇਂਗੀ ?” ਪਤੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ।
“ ਕਿਹੋ ਜਿਹੀ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਓ !”
“ ਅੱਜ ਜਬਰਦਸਤ ਠੰਡ ਐ, ਸਾਹਮਣੇ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਮਹਿਮਾਨ ਵੀ ਆਏ ਨੇ । ਅਜਿਹੇ ’ਚ ਰਜਾਈ ਬਿਨਾ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੋਵੇਗੀ ।”
“ ਹਾਂ, ਫਿਰ ?” ਉਹਨੇ ਆਸ ਭਰੀ ਨਿਗਾਹ ਨਾਲ ਪਤੀ ਵੱਲ ਵੇਖਿਆ ।
“ ਮੈਂ ਸੋਚ ਰਿਹਾ ਸੀ…ਮੇਰਾ ਸਤਲਬ ਇਹ ਸੀ ਕਿ…ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਇਕ ਰਜਾਈ ਫਾਲਤੂ ਹੀ ਤਾਂ ਪਈ ਐ ।”
“ ਤੁਸੀਂ ਤਾਂ ਮੇਰੇ ਮਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹਿਤੀ । ਇਕ ਦਿਨ ਵਰਤਨ ਨਾਲ ਰਜਾਈ ਘਸ ਥੋੜਾ ਨਾ ਜਾਊਗੀ ।” ਉਹ ਉੱਛਲ ਕੇ ਖੜੀ ਹੋ ਗਈ, “ ਮੈਂ ਹੁਣੇ ਸੁਸ਼ੀਲਾ ਨੂੰ ਰਜਾਈ ਦੇ ਆਉਨੀ ਆਂ ।”
ਉਹ ਸੁਸ਼ੀਲਾ ਨੂੰ ਰਜਾਈ ਦੇ ਕੇ ਮੁੜੀ ਤਾਂ ਉਹਨੇ ਹੈਰਾਨੀ ਨਾਲ ਵੇਖਿਆ, ਉਹ ਉਸੇ ਠੰਡੀ ਰਜਾਈ ਵਿਚ ਘੋੜੇ ਵੇਚ ਕੇ ਸੌਂ ਰਿਹਾ ਸੀ ।
ਉਹ ਵੀ ਉਬਾਸੀਆਂ ਲੈਂਦੀ ਹੋਈ ਆਪਣੇ ਬਿਸਤਰ ਵਿਚ ਘੁਸ ਗਈ । ਉਹਨੂੰ ਹੈਰਾਨੀ ਹੋਈ, ਰਜਾਈ ਕਾਫੀ ਗਰਮ ਸੀ ।

अनुवाद : ਸ਼ਿਆਮ ਸੁੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ/श्याम सुन्दर अग्रवाल

Wednesday, January 28, 2009

ਸਿਓਂਕ

ਸੁਕੇਸ਼ ਸਾਹਨੀ

“ਕਿਸ਼ਨ!---” ਵੱਡੇ ਸਾਹਬ ਨੇ ਚਪੜਾਸੀ ਨੂੰ ਘੂਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁੱਛਿਆ, “ ਤੂੰ ਮੇਰੇ ਦਫ਼ਤਰ ‘ਚੋਂ ਕੀ ਚੁਰਾ ਕੇ ਲਿਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ?”“ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਸਾਹਬ!”“ਝੂਠ ਨਾ ਬਕ!---” ਵੱਡਾ ਸਾਹਬ ਚੀਕਿਆ, "ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਤੂੰ ਡੱਬੇ ‘ਚ ਕੁਝ ਛੁਪਾ ਕੇ ਲਿਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ---ਕੀ ਸੀ ਉਹਦੇ ‘ਚ? ਸੱਚ-ਸੱਚ ਦੱਸ ਦੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਮੈਂ ਪੁਲਸ ‘ਚ ਤੇਰੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼----” “ਨਹੀਂ ---ਨਹੀਂ ਸਾਹਬ! ਤੁਸੀਂ ਮੈਨੂੰ ਗਲਤ ਸਮਝ ਰਹੇ ਓ---” ਕਿਸ਼ਨ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਿਆਂ ਬੋਲਿਆ, “ ਮੈਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਸਭ ਕੁੱਝ ਸੱਚ-ਸੱਚ ਦੱਸਦਾ ਹਾਂ---ਮੇਰੇ ਘਰ ਦੇ ਕੋਲ਼ ਸੜਕ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਵੱਡੇ ਬਾਬੂ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿਓਂਕ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਸੀ, ਤੁਹਾਡੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਹੁਤ ਵੱਡੇ ਹਿੱਸੇ ‘ਚ ਸਿਓਂਕ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਬੱਸ---ਓਹਦੇ ਵਿਚੋਂ ਥੋੜ੍ਹੀ ਜਿਹੀ ਸਿਓਂਕ ਮੈਂ ਵੱਡੇ ਬਾਬੂ ਲਈ ਲੈਣ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਕਲੌਤੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਕਸਮ! ---ਮੈਂ ਸੱਚ ਬੋਲ ਰਿਹਾਂ ਹਾਂ।”“ਹੈਂ! ਵੱਡੇ ਬਾਬੂ ਨੂੰ ਸਿਓਂਕ ਦੀ ਕੀ ਲੋੜ ਪੈ ਗਈ?” ਵੱਡਾ ਸਾਹਬ ਹੈਰਾਨ ਸੀ।“ਮੈਂ ਪੁੱਛਿਆ ਨਹੀਂ, ਜੇ ਤੁਸੀਂ ਆਖੋਂ ਤਾਂ ਮੈਂ ਪੁੱਛ ਆਉਂਨਾ ਵਾਂ।”“ਨਹੀਂ—ਨਹੀਂ, ਮੈਂ ਤਾਂ ਊਈਂ ਪੁੱਛਿਐ, ----ਹੁਣ ਤੂੰ ਜਾਹ।” ਵੱਡਾ ਸਾਹਬ ਕੰਧ ਤੇ ਲੱਗੀ ਸਿਓਂਕ ਦੀ ਟੇਢੀ-ਮੇਢੀ ਲਾਈਨ ਵੱਲ ਦੇਖਦਾ ਹੋਇਆ ਗਹਿਰੀ ਸੋਚ ‘ਚ ਪੈ ਗਿਆ।.......“ਮਿਸਟਰ ਰਮਨ!” ਵੱਡਾ ਸਾਹਬ ਮਿੱਠੀਆਂ ਨਜ਼ਰਾਂ ਨਾਲ਼ ਕੰਧ ‘ਤੇ ਲੱਗੀ ਸਿਓਂਕ ਨੂੰ ਦੇਖ ਰਿਹਾ ਸੀ, “ ਤੁਸੀਂ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਵੀ ਮੁਆਇਨਾ ਕਰੋ, ਓਥੇ ਵੀ ਸਿਓਂਕ ਜ਼ਰੂਰ ਲੱਗੀ ਹੋਊ, ਜੇ ਨਾ ਲੱਗੀ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਤੁਸੀਂ ਮੈਨੂੰ ਦੱਸਿਓ, ਮੈਂ ਏਥੋਂ ਤੁਹਾਡੇ ਕੈਬਿਨ ‘ਚ ਟਰਾਂਸਫਰ ਕਰ ਦੇਵਾਂਗਾ। ਤੁਸੀਂ ਆਪਣੇ ਖਾਸ ਆਦਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸਦੀ ਦੇਖ-ਰੇਖ ‘ਚ ਲਗਾ ਦਿਓ, ਇਹਨੂੰ ਪਲ਼ਣ-ਵਧਣ ਦਿਓ। ਜ਼ਰੂਰਤ ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕੱਚ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ ‘ਚ ਇਕੱਠੀ ਕਰਕੇ, ਜਦੋਂ ਕਿਤੇ ਵੀ ਆਪਾਂ ਟਰਾਂਸਫਰ ਹੋ ਕੇ ਦੂਜੇ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ‘ਚ ਜਾਵਾਂਗੇ, ਤਾਂ ਇਹਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਪਵੇਗੀ।”“ਠੀਕ ਹੈ, ਸਰ! ਏਦਾਂ ਹੀ ਹੋਵੇਗਾ---” ਛੋਟਾ ਸਾਹਬ ਬੋਲਿਆ।“ਦੇਖੋ!---” ਵੱਡੇ ਸਾਹਬ ਦਾ ਸੁਰ ਨੀਵਾਂ ਹੋ ਗਿਆ—“ ਸਾਡੇ ਕਾਰਜ-ਕਾਲ ਦੇ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਨੰਬਰ ਦੋ ਦੇ ਵਰਕ ਆਰਡਰ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ਼ ਸਬੰਧਤ ਸਾਰੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਰਿਕਾਰਡ ਰੂਮ ‘ਚ ਰਖਵਾ ਕੇ ਓਥੇ ਸਿਓਂਕ ਦਾ ਛਿੜਕਾ ਕਰਵਾ ਦਿਓ---ਨਾ ਰਹੇਗਾ ਬਾਂਸ ਨਾ ਵੱਜੇਗੀ ਬੰਸਰੀ।”
ਹਿੰਦੀ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ: ਤਨਦੀਪ 'ਤਮੰਨਾ'

Wednesday, October 1, 2008

कहानी का बीज रूप नहीं है लघुकथा

कहानी का बीज रूप नहीं है लघुकथा

सुकेश साहनी

 

        लघुकथा को लेकर अक्सर कहा जाता रहा है कि लघुकथा कहानी का बीजरूप है, लघुकथा में जीवन की व्याख्या संभव नहीं है,जिन विषयों पर कहानी, उपन्यास आदि लिखे जाते हैं उनपर लघुकथाएँ नहीं लिखी जा सकतीं। जीवन की सच्चाई इतनी गहरी है कि लघुकथा में समाहित नहीं हो सकती, लघुकथा जीवन की विसंगतियों की झलक दे सकती है, बस।

        इन टिप्पणियों में से अधिकतर का उत्तर आज लिखी जा रही लघुकथाओं ने दे दिया है, पर इसके विषय लेकर को भ्रम की आज भी स्थिति बनी हुई है। क्या पुलिस, भिखारी, नेता, भ्रष्टाचार आदि ही लघुकथा के विषय हो सकते हैं? क्या उपन्यास कहानी के विषय और लघुकथा के विषय भिन्नभिन्न प्रकार के होते हैं? जिस विषय पर लघुकथा लिखी गई हो, उस पर कहानी नहीं लिखी जा सकती या ठीक इससे उलट जैसी टिप्पणियाँ लघुकथा विषयक लेखों में प्राय: देखने को मिल जाती हैं।

        लघुकथा में विषय को लेकर जब हम विचार करते है तो एक बात बिल्कुल स्पष्ट होकर सामने आती है कि लघुकथा भी साहित्य की दूसरी विधाओं की भाँति किसी भी विषय पर लिखी जा सकती है। भ्रम की स्थिति वहां उत्पन्न होती है जहाँ विषय को लघुकथा के कथ्य के साथ गड्डमड्ड करके देखा जाता है। लघुकथा भी अन्य विधाओं की भाँति किसी विषय विशेष को रेशेरेशे की पड़ताल करने में सक्षम है। ऐसी सशक्त लघुकथाओं के संकलन सम्पादित करने की बात मेरे मन में आई थी। इन संकलनों की रचनाएँ इस दृष्टि से आश्वस्त करती हैं कि लघुकथा लेखकों ने एक ही विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपनी कलम चलाई है और उस विषय का कोई कोना उनके लेखन से अछूता नहीं है। लघुकथा इस दृष्टि से काफी समृद्ध हो चुकी है।

यहाँ यह भ्रम की स्थिति भी दूर होनी चाहिए कि जिन विषयों पर लघुकथाएँ लिखी गई हों,उनपर कहानी नहीं लिखी जा सकती या लिखी गई कहानी के विषय पर लघुकथा के साथ जुड़े लघु शब्द को उसके शाब्दिक अर्थ में न समझा जाए बल्कि आकारगत लघुता की दृष्टि से देखा जाए। कई प्रतिष्ठित रचनाकार भी इस अंतर को समझने का प्रयास नहीं करते। मेरे एक वरिष्ठ कवि मित्र हैं, वे लघुकथा को कहानी का बीजरूप मानते हैं। उनकी दृष्टि में लघुकथा लिखना आसान है और कहानी लिखना मुश्किल। चूँकि बात विषय को लेकर चल रही थी तो इसी सन्दर्भ में बात आगे बढ़ाना उचित होगा। 'कस्तूरी कुण्डल बसे, मृग ढूढ़े बन माँहि' इस विषय पर उपन्यास भी लिखा गया है, कहानी और लघुकथा भी। तो यहाँ प्रश्न उठता है कि विषय की दृष्टि से कौन सी ऐसी विभाजक रेखा है जो लघुकथा को अन्य विधाओं से अलग करती है?

        लघुकथा में लेखक सम्बंधित विषय का मूल स्वर पकड़ता है। यहाँ यह स्पष्ट करना जरूरी है कि मूल स्वर का अभिप्राय मोटी बात से नहीं है बल्कि  इसका तात्पर्य रचना में संबंधित विषय और कथ्य के मूल (सूक्ष्म) स्वर से है। यही बिन्दु लघुकथा को कहानी से अलग करता है।

        लघुकथा में लेखक सम्बंधित विषय से जुड़े किसी बिन्दु पर फोकस करता है। फोकस की प्रक्रिया यांत्रिक नहीं होती बल्कि इसमें–(1) लेखक के दिलो दिमाग में बरसों से छाए अहसास (2) अकस्मात् प्राप्त सूक्ष्मदर्शी दृष्टि (3) विषय से सम्बंधित कुछ  विचार (कथ्य) सम्मिलित हैं।  इस प्रक्रिया में उपन्यास कहानी की भाँति वर्षो लग सकते हैं।

यदि विषय को पेड़ मान लें और लघुकथा में उस पेड़ की एक अथवा दो पत्तियों के हरे पदार्थ, आपसी सम्बंध,स्टॉमेटा और उनसे हो रहे एवैपोट्रांसपरेशन की बात की जाए तो उसे आसान कथारूप या कहानी का बीजरूप कैसे कहा जा सकता है। यह एक जटिल सृजन प्रक्रिया है, जिसे विच्छेदन किए बिना (विषय की डैप्थ में उतरे बिना) प्राप्त करना असम्भव है।

'स्कूल' लघुकथा का उल्लेख करना चाहूँगागाँव के छोटे से स्टेशन के प्लेटफार्म पर औरत बेचैनी से अपने बच्चे की राह देख रही है, जो तीन दिन पहले टोकरी भर चने लेकर पहली दफा घर से काम पर निकला है। परेशान औरत बारबार ट्रेन के बारे में पूछती है तो स्टेशन मास्टर झल्ला जाता है। वह गिड़गिड़ाते हुए उसे बताती है कि बच्चे के पिता नहीं है, वह दरियाँ बुनकर खर्चा चलाती है। बेटा काम करने की जिद करके घर से निकला है। औरत बहुत चिन्तित है क्योंकि उसका बेटा बहुत भोला है, उसे रात में अकेले नींद नहीं आती है, उसी के पास सोता है । इतनी सर्दी में उसके पास ऊनी कपड़े भी तो नहीं हैं। दो रातें उसने कैसे काटी होंगी। सोचकर वह सिसकने लगती है। वह मन ही मन निर्णय करती है कि अपने बेटे को फिर कभी अपने से दूर नहीं भेजेगी।

आखिर ट्रेन शोर मचाती हुई उस सुनसान स्टेशन पर खड़ी होती है।

एक आकृति दौड़ती हुई उसके नजदीक आती है। वह देखती हैतनी हुई गर्दन...बड़ीबड़ी आत्मविश्वास भरी आँखें....कसे हुए जबड़े.....होठों पर बारीक मुस्कान.....

''माँ तुम्हें इतनी रात गए यहां नहीं आना चाहिए था।'' अपने बेटे की गम्भीर चिन्ता भरी आवाज उसके कानों में पड़ती है। वह हैरान रह जाती है....इन तीन दिनों में उसका बेटा इतना बड़ा कैसे हो गया!

यह दुनिया सबसे बड़ी पाठशाला है,' लघुकथा में इस मूल स्वर को पकड़ने का प्रयास किया गया है। इसी विषय पर मैक्सिम गोर्की का आत्मकथात्मक उपन्यास भी पढ़ने को मिल जाएगा। इस विषय को लेकर कहानी भी लिखी जा सकती है।

लघुकथा की सीमाएं क्या होनी चाहिए? साहित्य की किसी भी विधा को किसी भी सीमा में बांधना उचित नहीं है। रचनाकार के भीतर स्वाभाविक रूप से तैयार हुई रचना अपने आप में मुकम्मल कृति होती है। लघुकथा भी इसका अपवाद नहीं है। लघुकथा को कई लोगों ने शब्द सीमा में बांधने की बात की है। पर हम देखते हैं कि सौ शब्दों में गुंथी लघुकथा भी उतना ही प्रभाव छोड़ती है जितना कोई दूसरी पांचछह सौ शब्दों की लघुकथा लघुकथा का विषय, कथ्य और उससे सम्बन्धित कुछ विचार मिलकर उसका आकार बनाते हैं, फिर उसे शब्द सीमा में कैसे बाँधा जा सकता है?

पहले भी कहा गया है कि लेखक लघुकथा में मूल स्वर पकड़ता है और उसी को केन्द्र में रखकर कथ्य विकास अतिरिक्त रचना कौशल एवं अनुशासन की माँग करता हैं यहां अनुशासन लघुकथा के शीर्षक और समापन बिन्दु पर भी लागू होता है, जिसके अभाव में लघुकथा अपना फ़ॉर्म खो बैठती है। रमेश बत्तरा की लघुकथा सूअर के माध्यम से लघुकथा के लिए अनिवार्य अनुशासन (अंकुश) को समझा जा सकता है। लेखक छोटेछोटे चुस्त वाक्यों के जरिए कामगार कथानायक की दैनिकचर्या,असामाजिक तत्वों का चरित्र उभारता है। समापन बिन्दु देखें, ''तो नींद क्यों खराब करते है भाई! रात की पाली में कारखाने जाना है,'' वह करवट लेकर फिर से सोता हुआ बोला, ''यहाँ क्या कर रहे हो? जाकर सूअर को मारो न?'' सूअर में जो अर्थ व्यंजित होता है ;वह सम्पूर्ण साम्प्रदायिक मानसिकता पर  प्रहार करता है ।

अत: लघुकथा को सीमाओं में बांधने की बात छोड़कर इसमें अनुशासन की बात को समझा जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक सशक्त लघुकथाएँ सामने आएँ।